रायपुर । छत्तीसगढ की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्था सृजन सम्मान द्वारा हिन्दी भाषा के अंतरजाल में विकास हेतु अब सम्मान दिया जायेगा । इसके हकदार ब्लागर होंगे । वर्ष के सबसे उत्कृष्ट ब्लाग को संस्था के वार्षिक एवं अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव में ५००० रुपए की नगद राशि, सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह, शाल, श्रीफल, १००० रुपए की किताबें आदि अनेक भेंट प्रदान किये जायेंगे । संस्था द्वारा अब तक रचनात्मकता के २८ विधाओं पर क्रमशः 21हजार,10 हजार,05 हजार के पुरस्कार दिये जाते रहें हें । देश एवं विदेश के सभी ब्लागर्स, बेबसाइट संपादक अपनी प्रविष्टि के रुप में बायोडाटा, फोटो, साइट का एड्रेस, लिंक आदि जानकारी मेल पता के साथ संस्था के पता " जयप्रकाश मानस, महासचिव, सृजन सम्मान, एफ-३, छत्तीसगढ़ हायर सेकेण्डरी बोर्ड, आवासीय कालोनी, पेंशनवाडा, रायपुर, छत्तीसगढ़, भारत, ४९२००१ या
e-mail : srijansamman@yahoo.co.in या e-mail : rathjayprakash @gmail पर भेज सकतें हैं । अंतिम तिथि - 15 अगस्त 2006 तक भेज सकते हैं । विस्तृत जानकारी के लिए हमें मेल भी कर सकते हैं ।
Wednesday, January 04, 2006
हिन्दी के ब्लागर्स अब पायेंगे पुरस्कार !
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment